फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए कपड़ा खरीदने जा रहे थे, 40 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव रेवाड़ी खेड़ा से शादी के लिए कपड़ा खरीदने बाजार आए एक परिवार के थैले से ऑटो सवार एक लडक़ी ने 40 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रेवाड़ीखेड़ा निवासी डिपो होल्डर रघुनाथ ने बताया कि उसके भाई के लड़के की 16 मई को शादी है। इसके लिए उनका परिवार गांव के ऑटो में सवार होकर भिवानी में कपड़ा खरीद करने के लिए तीन मई की सुबह साढ़े 10 बजे बर्तन बाजार आया था। रघुनाथ ने बताया कि गांव की दो महिलाएं ऑटो से रोहतक गेट पर उतर गई थी। इसी दौरान रोहतक गेट क्षेत्र से एक 18 साल की लड़की ऑटो में सवार हो गई। गांव के ही ऑटो चालक ने उस लड़की से यह भी पूछा था कि कहां जाना हैं, वो बोली सिर्फ अगले चौक तक, लेकिन लड़की बर्तन बाजार में जहां उनका टैंपो रुका वहीं नीचे उतरकर चली गई। जब उन्होंने अपना थैला संभाला तो उसके अंदर से 40 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। रघुनाथ ने बैग से नकदी गायब होने का शक उस लड़की पर जताया है। उसने कहा कि बैग के अंदर 50 हजार रुपये रखे हुए थे। सौ-सौ के नोटों की पांच गड्डी बैग में थी, जबकि आरोपी लड़की बैग की चेन खोलकर उसमें से सिर्फ चार गड्डी निकाल पाई, जबकि एक गड्डी बैग के अंदर ही मौजूद थी। मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लडक़ी के खिलाफ नगदी चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें