फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर 3.75 लाख ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। हरियावास निवासी युवक को ब्लैकमेल कर करीब पौने चार लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में एक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरियावास निवासी युवक ने बताया था कि वह 23 जनवरी को बाइक से किसी काम से लोहारू रोड पर जा रहा था तो महिला कॉलेज के पास एक महिला ने उसे रूकवाकर उससे लिफ्ट मांगी तो उसने उसे बैठा लिया। जब वे थोड़ी ही दूर चले तो पीछे से एक बोलेरो गाड़ी में सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। उसे व महिला को बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर किसी अज्ञात जगह में बने कमरे में ले गए। वहां पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब में रखे साढ़े 23 हजार रुपये छीन लिए। वह किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर निकल आया। आरोपियों ने उससे उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया।
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उक्त महिला ने उसके नंबर पर कॉल की और उससे एक लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उसने डर के मारे जुई में बताई गई जगह पर पैसे दे दिए। इसके बाद भी आरोपी उसे डरा धमकाकर पैसे वसूलते रहे। आरोपियों ने उससे करीब तीन लाख 75 हजार रुपये व कुछ खाली चेक ले लिए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी हरविंदर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और उसे शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस एक महिला पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें