फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय आने से पलटी कार, एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव ईश्रवाल से कलाली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर नील गाय आगे आने से आईटीआई के छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शाम के समय शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव कलाली निवासी साढ़े 17 वर्षीय प्रवीण आईटीआई का छात्र था। शुक्रवार दोपहर को वह अपने साथी बिजेन्द्र के साथ गाड़ी में चालक राजबीर के साथ अपने गांव कलाली जा रहा था। जब वे ईश्रवाल और कलाली के बीच पहुंचे तो अचानक ही सड़क पर नीलगायों का झुंड आगे आ गया। गाड़ी के आगे नीलगाय आने से गाड़ी पहले तो दो-तीन नीलगायों से टकराई और फिर असंतुलित होकर सडक़ किनारे एक आरओ प्लांट की दीवार से टकरा गई। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी तो वह पेड़ से टकराकर पलट गई। इसी दौरान चालक साइड की खिड़की खुल गई और चालक राजबीर दूर जा गिरा, जिस वजह से चोटें ही आई। जबकि गाड़ी के अंदर बिजेन्द्र और प्रवीण फंस गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और फिर अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल जाते समय रास्ते में ही प्रवीण ने दम तोड़ दिया। वहीं बिजेन्द्र को गंभीर चोटों के चलते स्वास्थ्य केन्द्र से रेफर कर दिया। जिसे परिजन हिसार लेकर पहुंचे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही झुप्पा पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राकेश मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां चालक राजबीर के बयान दर्ज कर प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया और इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की। मृतक प्रवीण दो भाईयों में एक था, जबकि उसका पिता गांव में ही खेतीबाड़ी के साथ कपड़े की छोटी सी दुकान भी चलाता है।
विज्ञापन


भिवानी। पिछले 11 सालों से समाज कल्याण विभाग से उम्र के झूठे दस्तावेजों के सहारे हजारों रुपयों की बुढ़ापा पेंशन डकारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी कर बुढ़ापा पेंशन लेने वाले बुजुर्ग पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
गांव मंढोली खुर्द निवासी सतबीर ने सीएम विंडो में 4 जनवरी 2017 को शिकायत दी थी। इससे पहले उसने आरटीआई के जरिये भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कुछ तथ्य जुटाए थे। सतबीर ने गांव के ही रणसिंह नामक व्यक्ति पर अपनी वास्तविक आयु छिपाकर समाज कल्याण विभाग में गलत तरीके से आवेदन कर बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। रणसिंह ने स्कूल में दर्ज वास्तविक आयु को छिपाकर उपायुक्त द्वारा गठित तहसील स्तरीय जांच समिति के सामने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन में अपनी आयु 65 वर्ष बताकर आवेदन में झूठी घोषणा कर दी। इसके बाद जुलाई 2006 से लेकर मार्च 2017 तक करीबन 90 हजार 150 रुपये की पेंशन राशि धोखाधड़ी से हजम कर ली। सतबीर ने बताया कि रणसिंह की सिवानी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जन्म तिथि 15 दिसंबर 1959 दर्ज है। जिसकी आरटीआई से मांगी गई रिपोर्ट भी उसने जांच अधिकारी के समक्ष पेश कर दी। फर्जी दस्तावेजों के सहारे पेंशन बनवाने के मामले में समाज कल्याण विभाग ने नोटिस जारी करते हुए इस राशि को 12 प्रतिशत ब्याज सहित जमा कराने का नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद भी यह राशि जमा नहीं कराई गई। इसके बाद मामला लोकायुक्त के समक्ष भी उठाया गया। इसी मामले में जिला पुलिस कप्तान ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस को इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सतबीर की शिकायत पर गांव मंढोली खुर्द निवासी रणसिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन


भिवानी। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने भिवानी-दिल्ली रेलमार्ग पर चार घंटे का वर्किंग ब्लॉक लिया है। इस वजह से आगामी 10 फरवरी को सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन सांपला, बहादुरगढ़, नांगलोई और सकुर बस्ती नहीं जाएगी। जबकि इस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। दैनिक रेल यात्री जनकल्याण संघ के अध्यक्ष महावीर डालमिया ने बताया कि 10 फरवरी को सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन भिवानी से चलकर रोहतक होते हुए गोहाना, पानीपत, सोनीपत रूट से नई दिल्ली तक पहुंचेगी। जबकि यह ट्रेन भिवानी से चलकर रोहतक होते हुए सांपला, बहादुरगढ़, नांगलोई और सकुर बस्ती से नई दिल्ली तक जाती है। इस दिन रेल लाइन पर विशेष कार्य के चलते इस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें