फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर पत्थर डालने पर घमासान, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर के बाहर पत्थर डालने पर घमासान, छह घायल
भिवानी। नुनसर तालाब के समीप घर के बाहर ईंट पत्थर से भरी ट्राली खाली करने को लेकर रविवार शाम दो पक्षों के बीच घमासान हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-ठंडे व ईंट-पत्थर चले। झगड़े में एक महिला सहित छह व्यक्ति घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा रुकवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नुनसर जोहड़ क्षेत्र निवासी संतोष देवी ने बताया कि उनके घर के बाहर ईंटों से भरी ट्राली खाली कर रास्ता रोक दिया। ईंट वहां से उठाने के लिए कहा तो रविवार शाम करीब पांच बजे उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले और लाठियां बरसी। जिसमें एक पक्ष से संतोष देवी, उसका पति राजेंद्र उर्फ राजू , हवासिंह, बेटा अभिषेक घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के बजरंग व अनिल को गंभीर चोटें आईं। बजरंग ने बताया कि वह दोनों भाई अकेले थे तो मौका पाकर उक्त लोगों ने ही उन पर हमला किया। बाद में परिवार के लोगों ने आकर उन्हें छुड़ाया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें