फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को धक्का देकर तीन बदमाशों ने छीने 17 हजार व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सब्जी विक्रेता को धक्का देकर तीन बदमाशों ने छीने 17 हजार व मोबाइल
ओवरब्रिज के नजदीक धुंध का फायदा उठाकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमनानगर। शहर के ओवरब्रिज के नजदीक तीन बदमाशों ने सब्जीमंडी में सब्जी खरीदने जा रहे सब्जी विक्रेता को धक्का देकर उससे 16 हजार सात सौ रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। धुंध के चलते सब्जी विक्रेता बदमाशों व उनकी बाइक की पहचान नहीं कर पाए। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जम्मू कालोनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी में फड़ी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। रोज की तरह अलसुबह करीब चार बजे के करीब वह अपनी बाइक पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में जा रहा था। सब्जी खरीदारी के लिए उसके पास 16 हजार सात सौ रुपये की नकदी भी थी। जो उसने एक छोटे बैग में डाली हुई थी। रास्ते में जब वह रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके गिरते ही बाइक से दो बदमाश नीचे उतरे। एक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे आरोपी ने उसके पास से पैसे से भरा बैग व उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दो बदमाश धुंध व अंधेरे में खड़े तीसरे बदमाश के साथ बाइक पर बैठ कर वहां से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह का कहना है कि केस दर्जकर लिया गया है। धुंध के चलते पीड़ित आरोपियों की बाइक व चेहरे सहीं ढंग से नहीं देख पाया। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें