फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडिल हेड के घर घुसे चोर, करीब 40 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। चोरों ने अल सुबह सेक्टर 23 में रहने वाले मिडिल हेड के घर को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए, मगर सभी ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था और सभी कच्छा-बनियान में थे। चोरी की वारदात को आंजाम देने वाले करीब छह युवक थे। वहीं चोरी की दूसरी वारदात में देवनगर से चोर सैट्रिंग की लोहे की 30 प्लेटें चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायतों के बाद मौकों का निरीक्षण किया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों का पहला निशाना सेक्टर 23 के मकान नंबर 224 में रहने वाले मिडिल हेड मनोज कुमार का घर बना। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और दो कमरों से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मनोज कुमार ने बताया कि वह, उसका लड़का और पत्नी कमरे में सोये हुए थे। चोर उस कमरे में नहीं आए और बाकी कमरों से सामान चोरी कर ले गए। चोरी सामान में दो चांदी के सिक्के, चांदी की पायजेब, एक सोने की चेन, एक जोड़ी जूते व अन्य सामान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका लड़का एनडीए में ऑफिसर है तो उसे मिली एक कुकरी (हथियार) भी चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। उन्हें देखा तो अल सुबह करीब पौने चार बजे चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। चार चोर अंदर घुसे और दो बाहर खड़े रहे। सभी ने एक जैसे कच्चा-बनियान पहने हुए थे और सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर सेक्टर 13 पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

देवनगर में सैट्रिंग की लोहे की 30 प्लेटें चोरी
चोरों ने देवनगर के एक मकान से सैट्रिंग की लोहे की 30 प्लेटें चोरी कर ली। चोरी प्लेटों की कीमत करीब 36 हजार रुपये है। शिकायतकर्ता मंढाणा सत्यवान ने बताया कि उसकी देव नगर में सैट्रिंग की दुकान है। उसने देवनगर वासी चेतेंद्र के घर सैट्रिंग लगा रखी थी। चोर पांच जून की रात को 30 प्लेट लोहे की चोरी कर ले गए। चोरी प्लेटों की कीमत करीब 36 हजार रुपये है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें