फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो भर्ती फर्जीवाड़ा: 12वां आरोपी गिरफ्तार, परीक्षा में कपिल ने राममेहर से दिलवाया था अपना पेपर

Fri, 18 Feb 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पुलिस कमांडो भर्ती में अपनी जगह अपना पेपर राममेहर से दिलाया था। पुलिस अब तक इस केस में 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे से पेपर दिलवाने वाले आरोपी कपिल को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि उसने पुलिस कमांडो भर्ती में अपनी जगह अपना पेपर राममेहर से दिलाया था। पुलिस अब तक इस केस में 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


सदर पुलिस थाना पुलिस ने जिले में कमांडो पुलिस भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किया था। गिरोह के गुर्गे असल परीक्षार्थी की जगह दूसरे परीक्षार्थी को बैठाने और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर परीक्षा पास कराने के लिए पैसे ऐंठ रहे थे।

सीआईए द्वितीय के इंचार्ज नरेंद्र कुमार की टीम के इंचार्ज एएसआई राकेश ने परीक्षार्थी की जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाकर पेपर दिलाने के 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कपिल निवासी बिरौली जींद निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें