फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवंत के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे जनसंगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
गांव बीरण निवासी बलवंत सैनी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों के लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। सभी ने शहर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 27 मई को सेवानिवृत्त पंप ऑपरेटर बलवंत सिंह सैनी का शव बीरण गांव के पास नाले में मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। इसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विभिन्न जनंसगठनों के लोग नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और नारेबाजी की। यहां प्रदर्शन करने के बाद पुलिस अधीक्षक नहीं मिलने पर उन्होंने डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व का. ओम प्रकाश ने किया। किसान सभा के जिला प्रधान ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते गांव बीरण निवासी बलवंत के हत्यारों को आज तक सुराग नहीं लगा है। 27 मई को सेवा निवृत पंप ऑपरेटर बलवंत सिंह सैनी की हत्या की गई थी। इस मौके पर हरी सिंह सैनी, किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह, डा. बलबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान यादविरेंद्र सिंह, दलित मोर्चा नेता सुखदेव सिंह, सैनी समाज के प्रवक्ता सुरेश कुमार सैनी, प्रधान उमेद सिंह सैनी, जनवादी महिला समिति जिला सचिव संतोष देशवाल, सूरजमल सैनी, सतबीर, सरपंच ताराचंद यादव, जगदीश, का. मान सिंह, कामरेड हीरा सिंह, सीटू नेता रामफल देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें