फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बवानी खेड़ा। थाना बवानी खेड़ा क्षेत्र निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर पहले बात करने के लिए जबरन मोबाइल देने और फिर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और मां भोली है। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को वह गांव के ही बस स्टैंड पर पानी लेने जा रही थी तो अकेली पाकर गांव के ही युवक दीपक ने उसे जबरदस्ती मोबाइल दे दिया। साथ ही कहा कि यदि मोबाइल नहीं लिया तो वह उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से उसने मोबाइल ले लिया। आरोपी ने उस पर कई बार फोन किया और दबाव बनाया कि उसके कहे ठिकाने पर आ जाए, लेकिन वह नहीं गई। 24 सितंबर को किसी काम के लिए जा रही थी तो दीपक रास्ते में उसे जबरन पकड़कर अपने घर ले गया। जहां दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दीपक ने उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें