शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र क्राउन प्लाजा के समीप बाइक पर जा रहे कबड्डी खिलाड़ी के साथ रास्ता रोककर दो बाइकों पर सवार युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच-छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव उमरावास निवासी प्रदीप ने बताया कि वह भीम स्टेडियम में कबड्डी का अभ्यास करता है। वह रोहतक गेट क्षेत्र के टाईयान पाना क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहता है। कबड्डी खिलाड़ी ने बताया कि 23 जनवरी को बाइक पर वह क्राउन प्लाजा के समीप जा रहा था कि दो बाइकों पर सवार होकर आए 5-6 युवकों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों को आता हुआ देखकर हमलावर भाग गए। इसके बाद उसने फोन कर अपने भाई संदीप को बुलाया, जिसने उसे जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में पांच छह युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।