फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी से महेंद्रगढ़ तक गोरक्षकों ने किया गोतस्करों का पीछा, पुलिस पर किया पथराव

Wed, 29 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गोरक्षा दल के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी से कनीना-महेंद्रगढ़ रोड तक मंगलवार रात को गोतस्करों और गोरक्षा दल भिवानी सदस्यों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। गोतस्करों ने पीछा करने पर पुलिस पर पथराव भी किया। वहीं गोतस्कर दो पिकअप वाहनों में गायों को भरकर भागने में सफल रहे। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में गोतस्करी की सक्रियता को उजागर किया है वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव हालुवास निवासी सोनू की शिकायत पर भिवानी सदर थाना पुलिस ने सात-आठ अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की शुरुआत मंगलवार रात गांव हालुवास से हुई। शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास कुछ लोगों को दो पिकअप वाहनों में गायों को भरते देखा। जब उन्होंने शोर मचाया तो गोतस्कर पत्थरबाजी करते हुए गायों को गाड़ियों में भरकर दादरी रोड की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल भिवानी की टीम हरकत में आई और पुलिस को डायल 112 पर सूचना देने के साथ गोतस्करों का पीछा शुरू कर दिया।
पीछा करते हुए गोरक्षा दल की टीम दादरी क्षेत्र में पहुंची जहां पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने बताया कि पहचान बताने और घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने गोतस्करों का पीछा शुरू किया लेकिन थोड़ी देर बाद गोतस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव होते ही दादरी पुलिस और डायल 112 की टीम पीछे हट गई। संजय परमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गोतस्करों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है लेकिन पुलिस पत्थरबाजी से डरकर कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अगर दादरी पुलिस ने तत्परता और साहस दिखाया होता तो गोतस्करों को कनीना-महेंद्रगढ़ पहुंचने से पहले ही पकड़ा जा सकता था।
परमार ने कहा कि गोतस्करों ने न केवल गायों की चोरी की बल्कि कानून के रखवालों पर भी हमला किया और फरार होने में सफल रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गोतस्करों की तुरंत पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए और गोतस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।
वहीं इस बारे में सदर थाने के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि गांव हालुवास निवासी सोनू ने डायल 112 पर गोतस्करी की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की। शिकायत के आधार पर सात से आठ अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ गोतस्करी के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

भिवानी से कनीना तक किया पीछा, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे गोतस्कर
संजय परमार ने बताया कि दादरी पुलिस के पीछे हटने के बाद भी गोरक्षा दल भिवानी के सदस्य गौरव तंवर, शुभम जांगड़ा, अंकित चौधरी व अन्य ने हिम्मत नहीं हारी और गोतस्करों का पीछा जारी रखा। यह पीछा भिवानी से शुरू होकर कनीना-महेंद्रगढ़ रोड तक चला। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। गोरक्षा दल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस की ढिलाई गोतस्करों के हौसले बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें