फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति की मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। नवरात्र के दौरान गांव पहाड़ी के एतिहासिक माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे दंपती के मोटरसाइकिल को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायल की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव माधोगढ़ निवासी किरण कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे विनय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहाड़ी गांव में माता की पूजा अ करके अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान नकीपुर के पास सामने से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार को लिए लोहारू सीएचसी में दाखिल कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिवानी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें