फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पूर्व बीडीसी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन मामले में कार्रवाई किए जाने के दौरान बरामद की गई जेसीबी को छोड़ने के मामले में पूर्व बीडीसी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई। इसके बाद मामले की जांच तोशाम एएसपी ने की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद ही बहल पुलिस थाना में एएसआई की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बहल पुलिस थाना के गंगाराम एएसआई की शिकायत पर दर्ज मामले में बताया कि गुप्तचर विभाग के सिपाही सुरेंद्र ने बताया कि 14 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गांव गोकलपुरा के खेतों में छापामार कर एक जेसीबी व ट्रैक्टर को अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए जब्त किया था। जिसके बाद बहल पुलिस थाना में पूर्व बीडीसी कर्मबीर व अन्य लोग पहुंचे थे। कर्मबीर ने लिखित में दिया था कि यह मिट्टी कॉमर्शियल भरत के लिए नहीं बल्कि गांव के मंदिर और खुद के प्लाॅट में भरने के लिए कर रहे थे। जिसके बाद ट्रैक्टर व जेसीबी को छोड़ दिया गया था। इस मामले में बाद में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई। जिसमें जेसीबी मालिक और अन्य लोगों की बातचीत शामिल थी।
इस रिकॉर्डिंग में जेसीबी मालिक ने 70,000 रुपये रिश्वत देकर अपनी जेसीबी छुड़वाए जाने की बात कही है। वहीं अन्य लोगों की बातचीत भी इसमें दर्ज है। ये पैसे पूर्व बीडीसी कर्मबीर को दिए बताए गए हैं, जबकि ऑडियो रिकॉर्डिंग में अन्य नामों का खुलासा नहीं किया गया। इस मामले की जांच एएसपी ताेशाम को सौंपी गई। जांच के उपरांत इस मामले में अब बहल पुलिस ने पूर्व बीडीसी कर्मबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें