फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद के चेयरमैन पर जानलेवा हमले का आरोपी ठेकेदार, उसका बेटा व एक अन्य गिरफ्तार

विज्ञापन
चेयरमैन के साथ हुई मारपीट मामले में पकड़े गए आरोपी बाप-बेटा पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव पर जानलेवा हमला करने के आरोपी ठेकेदार रामअवतार, उसके बेटे रंकित व एक अन्य आरोपी परविंदर उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया, जहां से ठेकेदार और उसके बेटे का तीन दिन का रिमांड हासिल किया। वहीं, परविंदर को जमानत मिल गई। पुलिस ने आरोपियों से एक वेरना गाड़ी भी बरामद की है। दूसरी ओर आरोपी ठेकेदार के पक्ष में उतरे पार्षद, पूर्व चेयरमैन व अन्य लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात की। उनका आरोप है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है, जबकि ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि नगर परिषद के उपप्रधान मामनचंद ने सिटी पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि 18 अगस्त की रात को नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव के ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान रणसिंह के फोन पर ठेकेदार रामअवतार का फोन आया था। ठेकेदार ने चेयरमैन को उसकी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए बात कही। जिस पर चेयरमैन ने फोन पर ठेकेदार को सुबह बात करने व नियम अनुसार भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन आरोपी ठेकेदार ने दोबारा फोन कर मंडी टाउन पार्क में बुलाया। इसके बाद नप चेयरमैन रणसिंह यादव, उपप्रधान मामनचंद व पार्षद नरेंद्र सर्राफ दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे। वहां उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन व पार्षद को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए प्रथम टीम ने ठेकेदार रामअवतार को शास्त्री नगर गोहाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामअवतार के बेटे रंकित और बाढड़ा निवासी परविंदर उर्फ ढिल्लू को निनान बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक वेरना गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी परविंदर को जमानत मिल गई। वहीं आरोपी ठेकेदार रामअवतार व उसके बेटे रंकित का पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पुलिस कर रही है एक पक्षीय कार्रवाई, ठेकेदार की शिकायत पर नहीं लिया संज्ञान
लघु सचिवालय परिसर में एसपी से मिलने पहुंचे पार्षद ईश्वर मान, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र टीटी, पूर्व चेयरमैन अशोक ढाणीमाहू, मुन्ना रापडिया, रमेश मालवास, रवि चौधरी एडवोकेट, बिंद्र कुसुंभी, कृष्ण मालवास, राजकुमार, सोनू मालवास, ईश्वर कुसुंभी, राधे केहरपुरा, राधे गुर्जर, सुरेंद्र टिटानी ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। ठेकेदार पक्ष की तरफ से एसपी को 19 अगस्त को शिकायत दी थी। जिसमें चेयरमैन रणसिंह, उपप्रधान मामनचंद, पार्षद नरेंद्र सर्राफ सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की थी। पुलिस को ठेकेदार पर हमले की सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराई गई थी। पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के बाहर ही नारेबाजी कर रोष जताया। पार्षदों व अन्य लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन रामअवतार की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लेती तो सोमवार को कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें