फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: सामान्य अस्पताल की चौथी मंजिल से नीचे खड़ी गाड़ी पर गिरा अनुबंधित सफाई कर्मचारी, हालत गंभीर

Sun, 11 Sep 2022 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

अंकित के पिता गांव बलियाली निवासी शीशपाल व उनके साथी दीपक ने बताया कि अंकित अपनी मां और बेटे की मृत्यु के बाद निराश व परेशान रहता है। दो वर्ष पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। तीन माह पहले उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल पर रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैर फिसलकर एक अनुबंधित सफाई कर्मचारी नीचे खड़ी क्रेटा गाड़ी पर जा गिरा। कर्मचारी के काफी ऊंचाई से गिरने पर गाड़ी के शीशे टूट गए वहीं कर्मचारी भी बेसुध हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल के आपात विभाग में भर्ती कराया गया। कर्मचारी की पहचान गांव बलियाली निवासी अंकित के रूप में हुई। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अंकित पिछले तीन साल से भिवानी नागरिक अस्पताल में स्वीपर के पद पर कार्यरत है। अंकित के पिता गांव बलियाली निवासी शीशपाल व उनके साथी दीपक ने बताया कि अंकित अपनी मां और बेटे की मृत्यु के बाद निराश व परेशान रहता है। दो वर्ष पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। तीन माह पहले उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। भिवानी अस्पताल की चौथी मंजिल पर काम करने के दौरान जब वह गिरा तो नीचे एक क्रेटा गाड़ी खड़ी हुई थी। अंकित उसी पर गिरा और कार के शीशे चकनाचूर हो गए। इसी दौरान लोगों ने उसे तुरंत संभाला और आपात विभाग में दाखिल करवाया गया, उसके बाद से अंकित बेहोश है। 

मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि स्वीपर का कार्य करने वाले बलियाली गांव का अंकित अस्पताल की चौथी मंजिल से पैर फिसलने के कारण नीचे कार पर गिर गया। इस मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें