फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्कूली खेलों में कायाकल्प योग केंद्र के सात खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेलों में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कायाकल्प योग केंद्र के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय योग स्पर्धाओं में भी पदक जीते। कायाकल्प योग केंद्र के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड, दो खिलाड़ियों ने सिल्वर और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। जबकि एक खिलाड़ी की पांचवें पायदान पर रहा।
विज्ञापन

बीटीएम रोड से रेस्ट हाउस रोड स्थित कायाकल्प योग केंद्र में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद योगा प्रतियोगिता में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। कायाकल्प योग केंद्र की कोच रेनु वर्मा व कविता अहलावत ने बताया कि भीम स्टेडियम में 8 और 9 सितंबर को हुई जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता में केंद्र के खिलाड़ी युवक्त ने अंडर 19 आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। पारस ने अंडर 17 आयु वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। माधव अंडर 14 आयु वर्ग में पांचवें पायदान पर रहा।
रेनु वर्मा व कविता अहलावत ने बताया कि जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता में केंद्र की लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। केंद्र की योगा खिलाड़ी जया वर्मा ने अंडर 17 आयु वर्ग के मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 19 आयु वर्ग के मुकाबले में योगा खिलाड़ी प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 आयु वर्ग में मानवी ने पहला और इशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर केंद्र व जिले का गौरव बढ़ाया। रेनु व कविता ने बताया कि जिला स्तरीय स्कूली खेलों के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें