फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 40 लाख में छह गलियों का होगा निर्माण कार्य, विधायक ने किया शुभारंभ

Sat, 14 Oct 2023 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गली निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ करवाते विधायक घनश्याम सर्राफ साथ में है नप चेयरपर्स
विज्ञापन
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ व नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शनिवार को मिनी बाईपास वार्ड संख्या नौ में और चौखानी एस्टेट वार्ड संख्या छह में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली छह गलियों के निर्माण कार्य शुरू करवाया। विधायक घनश्याम सर्राफ ने गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के पास वे जो भी सार्वजनिक कार्य लेकर जाते हैं। उसको तत्काल पास करवा कर बजट जारी करवा रहे हैं। जिसके कारण भिवानी का विकास हो रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक कार्य लेकर आएं। उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। सार्वजनिक कार्यों को शुरू करवाने में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं होगी। इस मौके पर पार्षद संजय तंवर, बंटी तंवर, कृष्ण शर्मा, पार्षद सुकरम सिंह, सुरेंद्र सिंह, नाहर सिंह, रमेश यादव, सुनील कुमार, राजेश सिंह मौजूद थे। वहीं, नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर की तीन सौ गलियों को पक्का करवाए जाने का लक्ष्य है। जो कि विभिन्न वार्ड व इलाकों की बनाई जानी है। उक्त गलियोंं के प्रस्ताव संबंधित वार्ड के पार्षदों ने भेजे हैं। इसी क्रम में शनिवार को छह गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। इनके अलावा जिस भी इलाके की कच्ची गली को पक्का करने की डिमांड आती है। उसी इलाके की गली को पक्का करवाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें