फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कोंट-निनान रोड पर साढ़े चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी से हटाया निर्माण

Thu, 07 Mar 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर योजनाकार विभाग ने मौजा भिवानी भिवानी-लोहाड़ में कोंट-निनान रोड पर साढ़े चार एकड़ में अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से चहारदीवारी व डीमार्केशन अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। इसी कड़ी में अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत विभाग द्वारा भिवानी भिवानी-लोहाड़ में कोंट-निनान रोड पर साढ़े चार एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान डीमार्केशन व दो चहारदीवारी को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें