फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू में तीन अस्पिरेशनल शौचालयों का निर्माण पूरा, जल्द होगा शुभारंभ

विज्ञापन
लोहारू में नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए शौचालय। 
विज्ञापन
लोहारू। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में नगरपालिका की ओर से तीन अस्पिरेशनल शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से दो शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि एक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी होते ही इनका शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका के जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अलावा शहर में फायर स्टेशन के पास एक और टॉयलेट बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिसे जल्द पास कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। रामलीला ग्राउंड के पास बने टॉयलेट के मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने को लेकर शहर में चर्चा है। ‘लोहारू समस्या समाधान’ सामाजिक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में स्थानीय लोगों ने शौचालय की फोटो साझा कर सवाल उठाए हैं कि जब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो इसे आमजन के उपयोग के लिए शुरू क्यों नहीं किया गया। नागरिकों ने शौचालयों को शीघ्र शुरू करने और नियमित साफ-सफाई के लिए एक स्थायी कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है, ताकि समय-समय पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इन शौचालयों में महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जिससे सभी वर्गों को सुविधा मिल सके।


शौचालयों के कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। जल्द ही साफ-सफाई कराकर शौचालयों का शुभारंभ कर दिया जाएगा ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। -कृष्ण सैनी, जेई, नगर पालिका, लोहारू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें