फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समाधान शिविर में शिकायतों का किया जा रहा निपटारा

Wed, 08 Jan 2025 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि अधिकारी सरकार की जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से करें ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को उनका फायदा मिल सके। समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं का समाधान किया जाए, यदि कोई समस्या किसी जांच या दस्तावेज पर आधारित है, तो उसका भी निर्धारित समय में निपटान करवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


एसडीएम मनोज दलाल बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। एसडीएम ने समाधान शिविर में आईं शिकायतें व उनके जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें