फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप पर करें शिकायत, तीन घंटे में होगा समाधान : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गंदगी से संबंधित समस्याओं का समाधान करने को लेकर सरकार ने स्वच्छ हरियाणा एप जारी किया है। गंदगी से निजात के लिए नागरिक स्वच्छ हरियाणा एप का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस एप पर शिकायत जाने के तीन घंटे के अंदर समस्या का समाधान किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

एडीसी एवं डीएमसी राहुल नरवाल ने बताया कि गंदगी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2020 में स्वच्छ हरियाणा एप जारी किया है। इस एप की चंडीगढ़ मुख्यालय से शहरी स्थानीय निकाय द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि घर से कूड़ा लेने वाली गाड़ी नहीं आने पर, सड़क सफाई न होने, खाली प्लॉट में कूड़ा होने पर, शौचालयों में पानी, बिजली या सफाई न होने पर, नालों की सफाई न होने, डस्टबिन के आसपास सफाई न होने पर और स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत अपलोड की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस एप पर समस्या अपलोड करने के बाद तीन घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाता है। इस एप पर पूरी तरह से निगरानी रखी जाएगी। डीएमसी ने बताया कि इसकी निगरानी स्वयं शहरी निकाय मंत्री अनिल विज करेंगे। सुबह आठ से सांय पांच बजे तक शिकायत कर सकते हैं। यदि कोई रात के समय शिकायत करता है तो उस शिकायत का निदान अगले दिन किया जाएगा। डीएमसी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्या के लिए 24 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जिला मुख्यालय पर इस एप के क्रियान्वयन के लिए स्पेशल रैपिड टास्क फोर्स की अलग से टीम गठित की गई है।
अधिकारियों तक शिकायत पहुंचेगी शिकायत
डीएमसी ने बताया कि जब भी कोई शहरवासी इस एप पर शिकायत को अपलोड करता है तो वह नोडल ऑफिसर के पास पहुंचेगी। इस एप पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग स्ट्रीट लाइट से संबंधित जेई अर्जुन नाथ, सफाई व टायलेट से संबंधित सफाई निरीक्षक विकास देशवाल व संजय कुमार करते हैं, कोई भी शिकायत कर्ता इनसे संपर्क कर अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकता है। स्वच्छ भारत मिशन से शहरी टीम लीडर सन्नी शर्मा ने बताया कि इस एप को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि सक्षम युवाओं के माध्यम से डोर-टू-डोर भेजकर इस एप को इंस्टॉल करवाया जाएगा और इसके बारे में विस्तार से नागरिकों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें