फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE EXAM: जींद के परीक्षा केंद्र पर हुआ बारहवीं के भूगोल का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

Wed, 22 Mar 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पानीपत प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने ईसराना केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी दबोचा, जिस पर असली और फर्जी दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान जांच करते हयिाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को बारहवीं के भूगोल विषय की परीक्षा कराई गई। जींद के रावमावि खरक रामजी परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक हुआ और सामूहिक रूप से परीक्षा में नकल कराई जा रही थी। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केंद्र की भूगोल परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी दबोचा। वहीं, छह पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए।

विज्ञापन

बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार उड़नदस्ते ने रोहतक और जींद के परीक्षा केंद्रों पर नकल के 11 केस दर्ज किए। जींद के खरक रामजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक रामरूप प्रवक्ता भूगोल, रमेश कुमार टीजीटी को कार्यभार मुक्त कर दिया। वहीं, महम-2 (बी-1) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान लगे हुए सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त मिले। मुख्य केंद्र अधीक्षक से भी पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस संबंध में बोर्ड अधिकारियों के निर्देश पर केंद्र अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।


बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों में नकल के सात केस दर्ज किए। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने लोहारू में तीन नकल के केस दर्ज किए। जूई खुर्द परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह टीजीटी व ढिगावा जाटान के पर्यवेक्षक हेमंत कुमार पीजीटी को कार्यभार मुक्त किया।

 

पानीपत प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने ईसराना केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी दबोचा, जिस पर असली और फर्जी दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। चरखी दादरी विशेष उड़नदस्ते ने चांग रोड परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक रिम्पी प्रवक्ता रसायन और पूजा सैनी प्रवक्ता हिंदी को कार्यभार मुक्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें