फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मिनी बस सेवा आरंभ किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहे आटो रिक्शा व ई रिक्शा पर 15 रुपये किराये के स्टीकर लगवाने की मांग को लेकर बुधवार को राधे कृष्णा जन कल्याण संगठन ने हरियाणा प्रादेशिक प्राधिकरण के सचिव अंग्रेज सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में कहा कि वह 15 रुपये किराए के स्टीकर बनवाकर प्राधिकरण को सौंप देगा। इन स्टीकरों को यातायात पुलिस के माध्यम से शहर में चल रहे आटो रिक्शा व ई रिक्शा पर लगवाया जाए। ज्ञापन में सचिव आरएन शर्मा ने कहा कि संगठन ने शहर में मिनी बस सेवा आरंभ करने एवं आटो रिक्शा/ ई रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूल करने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

आरटीए सचिव ने 29 जून को आदेश जारी कर आटो रिक्शा व ई रिक्शा चालकों द्वारा प्रति सवारी वसूले जा रहे 20 रुपये किराये पर रोक लगाई थी। साथ ही आदेश दिए थे कि अगर इन आदेशों का कोई उल्लंघन करते हुए 20 रुपये किराया वसूल करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने ज्ञापन में कहा है कि सचिव के आदेशों को धता बताते हुए आधे से अधिक आटो रिक्शा व ई रिक्शा चालक अब भी सवारियों से 15 रुपये की बजाए 20 रुपये ही वसूल कर रहे हैं। सचिव अंग्रेज सिंह ने संगठन के सुझाव पर सहमति जताई है। सचिव ने आश्वासन दिया है कि संगठन के द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले स्टीकरों को आटोरिक्शा व ई रिक्शाओं पर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें