फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू अनाजमंडी में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Mon, 26 Aug 2024 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू की जन आशीर्वाद रैली में मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, वित्त मंत्री जेपी दलाल व अन्य
विज्ञापन
लोहारू। एक अक्तूबर को होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर लोहारू हलके में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। भाजपा के बैनर तले प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल के संयोजन में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू की अनाजमंडी में जन आशीर्वाद रैली के रूप में हलके की पहली चुनावी जनसभा संबोधित कर चुनावी आगाज कर दिया है। इस रैली में मुख्यमंत्री सैनी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से दस वर्षाें का हिसाब मांगने वाले स्वयं अपने भीतर झांककर देखें। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


रैली में सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार मिशन मोड में काम रही है। पूरे प्रदेश के लोगों में उत्साह है तथा आगामी चार अक्तूबर को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि दस वर्षाें मेंं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दुकान में कोई माल नहीं है तथा वे तो दिल्ली से झूठ का सामान लाकर प्रदेश में हुड्डा साहब और उनके चमचे प्रदेश के लोगों को परोसने का काम करते हैं। लोकसभा चुनावों में संविधान को समाप्त करने का भ्रम फैलाया गया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संविधान के अनुरूप चलने का काम किया है। यहीं कारण है कि देश में तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खुद के खाते खराब हैं वे हमसे हिसाब मांग रहे हैं। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से प्रश्न किए थे तब हिसाब मांगने के नाम पर कांग्रेस ने जनता को भ्रमित करने के लिए अभियान चलाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ष जनता के बीच में जाकर हिसाब दे रहे हैं जबकि लोहारू हलके में वित्त मंत्री जेपी दलाल ने हर सप्ताह जनता के बीच रहकर जनता को हिसाब देते हैं। इससे पहले वित्त मंत्री जेपी दलाल ने रैली में पहुंचे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इन नेताओं समेत मुकेश गौड़, वरुण श्योराण, रामकिशन शर्मा, धनपत सैनी आदि नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया।


दस वर्षाें में लोहारू के विकास को मिली नई गति: जेपी दलाल

रैली के दौरान संयोजक एवं वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि आज लोहारू में विकास को नई गति मिली है। बहल, लोहारू, कुड़ल में काॅलेज की शुरुआत की गई। अस्पतालों को उच्चीकृत किया गया है। पशु अस्पताल बनाए गए हैं। लोकसभा चुनावों के बाद सीएम सैनी ने हलके की पंचायतों के लिए 58 करोड़ रुपये जारी किए। विभिन्न वर्गाें की संस्थाओं के निर्माण के लिए भी करोड़ों की राशि जारी की गई है। लोहारू हलके के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। जेपी दलाल ने हुड्डा पर जिले के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।




ये रहे मौजूद
जन आशीर्वाद रैली के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, महंत केशवनाथ, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, वरुण श्योराण, शशि रंजन परमार, विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, शंकर धूपड़, शमशेर खरकड़ा, रवि महमिया, रामकिशन शर्मा, आरती शर्मा, धनपत सैनी, दौलतराम सौलंकी, रोहताश आर्य, गजानंद बहल, सुभाष खरकड़ी, राजीव श्योरण, रवींद्र मंढोली, अजय चाहर सहित अनेक कार्यकर्ता और इलाके के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें