फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में छाया भिवानी का बॉक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के बेल्लारी में चल रही राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम भार वर्ग में मिताथल के बॉक्सर सचिन सिवाच ने बड़ा उलटफेर कर दिया। पहले ही मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को 5-0 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने बॉक्सर सचिन के परिवार और कोच अनिल टेकराम अहलावत को बधाई दी है। सचिन का यह पहला सीनियर नेशनल मुकाबला है, इससे पहले वह जूनियर में खेलता था। सचिन वर्तमान वर्ल्ड यूथ चैंपियन है और कुछ महीने पहले ही यूथ से सीनियर में आए हैं।
21 को होगा फाइनल मुकाबला
मौजूदा चैंपियनशिप का फाइनल 21 सितंबर को खेला जाएगा। स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्तूबर से छह नवंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए सीधे स्थान सुनिश्चित कर लेंगे। प्रत्येक श्रेणी के स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज भी राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में सीधे प्रवेश हासिल करेंगे। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद चयन ट्रायल होंगे जो 24 सितंबर तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
गौरव बिधूड़ी का बॉक्सिंग में बड़ा नाम है। पहले ही मैच में उसे हराकर सचिन सिवाच ने अपनी काबिलियत साबित की है। आने वाले समय में सचिन निश्चित रूप से देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेगा।
विज्ञापन

- राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें