फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: क्रिकेट स्पर्धा में मिताथल को हरा कर चांग बना विजेता

Fri, 16 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गावं चांग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांग। गांव चांग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में मिताथल को हरा कर चांग ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी तक आयोजित की गई। स्पर्धा में 28 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन चांग क्रिकेट क्लब की ओर से किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डाॅ. रविंद्र भोलू खरक ने पहले स्थान पर रहने वाली चांग की टीम को 21 हजार रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाली गांव मिताथल की टीम को 11 हजार रुपये व ट्राॅफी दी गई। डाॅ. रविंद्र भोलू ने कहा कि युवाओं को समाज में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहते हुए पढ़ाई व अपने खेल में ध्यान लगाना चाहिए। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच पंकज ग्रेवाल रहे। इस अवसर पर बजरंग चौहान, अमित लांबा, मास्टर विनोद, जोगेंद्र पांचाल, विरेंद्र, पुनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें