फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू ने जारी किया दाखिलों का री शेड्यूल

Wed, 10 Jul 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने दाखिलों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। अब 17 जुलाई तक दाखिलों के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा। इसके बाद पहली मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 24 जुलाई तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट 26 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। तीसरी मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को जारी की जाएगी। इसकी फीस 30 जुलाई तक जमा करवाई जा सकती है। बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। फिजिकल काउंसिलिंग 1 अगस्त को करवाई जाएगी। इसके बाद यदि फिर भी सीटें खाली रहती है तो 5 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से दाखिला तिथि बढ़ाने पर किसी कारणवश फार्म न भर पाने वाले विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें