फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ की मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरककलां में एक बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खिलाड़ी की शिकायत पर तीन आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव खरककलां निवासी विक्रांत ने सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वह भीम स्टेडियम भिवानी में बॉक्सिंग का अभ्यास करता है। पांच मई की दोपहर करीब दो बजे बस के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल खिलाड़ी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं, मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में दी। पुलिस ने विक्रांत की शिकायत पर एक नामजद सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें