फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग स्थित तिगड़ाना मोड़ के समीप बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क पर खड़े एक ट्रक से पीछे से कार टकरा गई। सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई और कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से सड़क पर वाहन खड़ा करने का केस दर्ज किया है। हिसार के ढाणी खान निवासी संदीप की भिवानी में हरि ग्लास के नाम से दुकान है। बुधवार को वह राकेश, पत्नी कविता और सुनील निवासी प्रभुवाला के साथ कार में सवार होकर हिसार के बरवाला से भिवानी आ रहा था। कार सुनील चला रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे तिगड़ाना मोड़ के समीप उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। संदीप के अनुसार, बारिश में ट्रक के पीछे इंडीकेटर अथवा रोड साइन नहीं होने के कारण हादसा हुआ। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने आननफानन घायलाें को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने संदीप के बयान दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा करने का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें