फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव गुजरानी के जलघर के नजदीक कार की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला रविवार देर शाम करीब सात बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में में गांव बडे़सरा निवासी सुरेंद्रपाल ने बताया कि वह लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। उसका 24 वर्षीय बेटा सचिन भी उसके साथ ही कार्यालय में काम करता था। रविवार देर शाम करीब सात बजे बाइक पर भिवानी से घर जा रहा था। जब वह गुजरानी के जलघर के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके बेटे सचिन की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण सचित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में उसका रिश्तेदार गांव नया बांस निवासी कुलदीप उपचार के लिए निजी वाहन से उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गुजरानी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सीताराम जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने बताया कि मृतक सचिन तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और तीनों ही अविवाहित हैं। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें