फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गलत केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को मिला प्रशासन का सहयोग वाला हाथ

Sun, 27 Jul 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में परीक्षार्थी को राजकीय कन्या विद्यालय पहुंचाने के बाद गाड़ी से उतारते एसएचओ सत्यनारा
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता और एसपी मनबीर सिंह के आदेश रविवार को रास्ता भटके संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) परीक्षार्थियों के लिए वरदान साबित हुए। अधिकारियों ने भूलवश अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को उनके सही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव राखीगढ़ी से एक परीक्षार्थी को शहर में चौधरी बंसीलाल पार्क के पास लिटिल हार्ट्स स्कूल में पहुंचना था, लेकिन वे भूलवश कुंसभी रोड पर इसी नाम के दूसरे स्कूल में पहुंच गया।। परीक्षार्थी की असमंजस स्थिति को देखते हुए लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने उसे अपनी गाड़ी में बैठकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। परीक्षार्थी ने एसडीएम का आभार प्रकट किया।
एसएचओ ने जींद की पूनम को परीक्षा केंद्र पहुंचाया

वहीं दूसरी ओर शहर थाना (एसएचओ) प्रभारी सत्यनारायण शर्मा की गई मदद भी जींद से परीक्षा देने पहुंची पूनम के लिए वरदान बनी। पूनम भूलवश हांसी रोड स्थित महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय पहुंच गई थी जबकि उसका परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय था। पूनम ने इस बारे में वहां पर तैनात एसएचओ सत्यनारायण शर्मा को बताया। तभी एसएचओ ने तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर 5 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र में पहुंचा दिया। इस पर पूनम ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें