फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परीक्षा खत्म होते ही भिवानी-हांसी मार्ग पर साढ़े तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम

Sun, 27 Jul 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के बाहर जमा अभ्या​र्थियों की भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) संपन्न होने के बाद भिवानी-हांसी मार्ग पर दिन में दो बार जाम की स्थिति बनी। भिवानी के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर हिसार जिले के परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे थे। हिसार-भिवानी को जोड़ने का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन

शाम के समय परीक्षा खत्म होते ही हांसी गेट पर केएम स्कूल से लेकर जिला कारागार से आगे तक 30 मिनट तक करीब तीन तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ये स्थिति इसलिए भी बनी कि इस रूट पर तीन से चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दिलाने के लिए लोग निजी वाहन लेकर भी आए थे। हालांकि रविवार को छुट्टी होने की वजह से अधिकांश बाजार बंद रहे। ऐसे में वाहन पार्किंग को लेकर कोई समस्या नहीं आई, लेकिन एक साथ सभी परीक्षार्थी केंद्र से बाहर आए तो छाेटे वाहनों की वजह से जाम लग गया।
हर 20 कदम पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की थी तैनाती
हांसी गेट से महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय तक सड़क पर हर 20 कदम पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया था। किसी भी वाहन को न तो वापस मुड़ने दिया जा रहा था न ही उसे रास्ते में रुकने दिया जा रहा था। ऐसे में दिनभर व्यवस्था ठीक रही, लेकिन अचानक परीक्षा छूटने के बाद अत्यधिक वाहनों का दबाव इस मार्ग पर बढ़ा तो कुछ देर के लिए लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें