भिवानी। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एक जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि ईवीएम के विरोध व बैलेट पेपर के समर्थन में केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी जाति आधारित जनगणना न करवाए पर यह निर्णय लिया गया है।
भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश प्रधान ने वीरवार को बैंक कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में बैठक की। इस दौरान पत्रकारवार्ता में जगदीश प्रधान ने बताया कि भारत बंद भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. विकास पटेल के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इस अवसर पर रमेश दहिया, सुनीता, डीके जांगड़ा, जयवीर, रामपाल आदि मौजूद रहे। संवाद