फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, चाकू से गोदकर मारा; फिर सुसाइड का किया प्रयास

Wed, 24 Dec 2025 12:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

हरियाणा के भिवानी में देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने चाकू से गोदकर महिला की हत्या की जिसके बाद मौके पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी शहर के हनुमान गेट क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के अंदर चाकू से गोदकर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे ने खुदकुशी का भी प्रयास किया। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस बुलाई। इसके बाद घायल को पुलिस उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मनीष वालिया मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का मुआयना किया। शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या और खुदकुशी के इस मामले की तहकीकात में जुटी है।  

देवर ने की भाभी की हत्या 

हनुमान गेट क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय बबीता की उसके रिश्ते में लगने वाले देवर ने ही चाकुओं से ताबड़तोड़ गोदकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे घर की है। बबीता दो बच्चों की मां थी। बबीता की हत्या के बाद उसके आरोपी देवर ने भी खुद का सिर दीवार से पटककर आत्महत्या की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें