फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और भाभी की हत्या के आरोपी दोनों सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
\ गांव गारनपुरा खुर्द में भाई और भाभी की हत्या के आरोपी सुरेश औरप रोहताश पुलिस की गिरफ्त में। विज्? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम पुलिस ने अपने ही सगे भाई और भाभी की हत्या करने के आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र के गांव गारनपुरा खुर्द में राजेंद्र व उसकी पत्नी काजल का चटनी कूटने वाले सोटे से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने दोनों की हत्या से पहले हाथ बांध दिए थे और कमरे में बंद कर दिया था। हत्या का आरोप राजेंद्र के ही दोनों छोटे भाई सुरेश व रोहताश पर लगा था। तोशाम पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद मां मरमण की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। तोशाम पुलिस थाना प्रबंधक सुखबीर सिंह की टीम ने दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपियों सुरेश व रोहताश को डाडम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहताश ने बताया कि अपने भाई राजेंद्र से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसी के चलते शराब के नशे में भाई सुरेश के साथ मिलकर राजेंद्र व उसकी पत्नी काजल की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें