फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यक्रम में टूटी कोविड गाइडलाइन

विज्ञापन
30 फोटो राजपूत धर्मशाला में आयोजित भाजपा की बैठक के दौरान जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ जिसमें कई कार? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी। यह संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को दे चुके हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन लगातार लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं नेताओं पर इसका असर नहीं हो रहा। राजपूत धर्मशाला में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की बैठक में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में 250 से 300 लोग मौजूद रहे। इस दौरान सामुदायिक दूरी का पालन तो बिल्कुल भी नहीं किया गया। वहीं कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था। कई ऐसे भी थे जिनका मास्क ठोड़ी पर दिखाई दिया। सबसे खास बात यह है कि इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद रहे। इसके अलावा उनके साथ राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स एवं लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा शहीदों का सम्मान करती है। अब उन अनजाने शहीदों के बारे में लोगों को बताया जाएगा, जिनका इतिहास आज तक कांग्रेस द्वारा छुपाया गया है। धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस व आजाद हिंद फौज के शहीद योद्धाओं को भावांजलि देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव व वार्ड में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत ओपी धनखड़ भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ के भाई के निधन पर शोक प्रकट करने भी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने स्वागत किया और कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को देश के वीर सपूतों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर वीरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण, रणसिंह यादव, मुकेश रहेजा, अरविंद पुंडीर, बबीता तंवर, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील नंबरदार, राघवेंद्र आर्य, रेखा राघव, दिनेश बेडवाल आदि मौजूद रहे।
मंच पर भी नहीं थी सामुदायिक दूरी
भाजपा की बैठक के दौरान कार्यकर्ता तो एक दूसरे से सटकर बैठे ही थे, वहीं मंच पर सभी नेता भी पासपास ही बठे थे। नेताओं के बीच भी सामुदायिक दूरी की पालना नहीं थी। हालांकि मंच पर बैठे सभी लोगों ने मास्क लगाया हुआ था। वहीं मंच से संबोधन के दौरान भी प्रत्येक नेता ने चेहरे से मास्क हटा लिया था।
सांसद बोले - वीर सपूतों के बलिदान से मिली आजादी
सांसद जनरल डीपी वत्स एवं सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान की बदौलत ही हम आजादी का लुत्फ उठा पा रहे हैं। इसलिए हमें आजादी के महत्व को समझना चाहिए। आजादी के परवानों के बलिदान को समझते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने युवाओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें। मंच का संचालन महामंत्री हर्षवर्धन व महामंत्री बृजपाल ने किया। मंच की अध्यक्षता रमेश लालावास ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें