फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों को पानी पिलाने गए किशोर की जोहड़ में डूबने से मौत

विज्ञापन
बंटी की मौत मामले में परिजनों के बयान दर्ज करते एएसआई सत्यनारायण। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव गोलपुरा में भैंसों को पानी पिलाने गए एक किशोर की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। शव का शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

गांव गोलपुरा निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी प्रियंका, उसके बाद बेटा सतीश व सबसे छोटा बेटा 16 वर्षीय बंटी था। उसका परिवार गांव के खेतों में बने मकान में ही रहता है। उसका बेटा बंटी शुक्रवार को भैंसों को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर गया था। इस दौरान पानी में उतरी भैंस को बाहर निकालने के लिए उसका बेटा पानी के अंदर घुसा था, मगर पैर फिसला तो वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं जानने की वजह से डूब गया। गांव के ही कुलदीप ने उसके बेटे को डूबते हुए देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने बंटी को बचाने का काफी प्रयास किया, मगर पौना घंटे बाद बंटी को पानी से बाहर निकाला गया और उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जूईकलां पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सत्यनारायण ने बंटी के शव को कब्जे में लिया। सत्यनारायण ने बताया कि बंटी के पिता इंद्रपाल के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें