भिवानी। शनिवार को शहीदों की याद में विधायक घनश्याम सर्राफ के संयोजन में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शुरू करने से पहले विधायक घनश्याम सर्राफ ने शहीद लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शहीदों को नमन किया। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम करके इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
मेजर ध्यानचंद ने 92 साल पहले ओलंपिक में देश की झोली में तीन बार सोना डाला था। अब हमारे युवाओं ने ओलंपिक में गजब का प्रदर्शन करके हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के वक्त का स्वर्णिम युग की याद तरोताजा कर दी।
तिरंगा यात्रा लाला लाजपराय चौक से शुरू होकर, घंटाघर, सराय चौपटा, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, लोहड चौपटा होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ ने तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के लोगों को शहीदों के जीवन से शिक्षा व प्रेरणा लेकर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री बृजपाल सिंह व हर्षवर्धन मान, सुरेश सैन, रणसिंह यादव, संदीप श्योराण, नंदराम धानिया, शशि परमार, विजेंद्र बड़गुजर, रविंन्द्र बपोड़ा, रमेश लालावास, नरेश कुड़ल, बिशंबर अरोड़ा, नीरज अग्रवाल, शकुंतला प्रधान, कविता राजपूत, राजेश सांकरोडिया, जिला विस्तारक राघवेंद्र आर्य, विनोद चावला आदि उपस्थित रहे।