फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व ट्रैैक्टर की टक्कर में बाइक चालक की मौत व एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मंढाणा में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई व अन्य बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घटनाग्रस्त व्यक्तियों को भिवानी में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंढाणा निवासी राजेश के रूप में की गई है।
विज्ञापन

राजेश के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मंढाणा निवासी सोनू के बयान पर आरोपी ट्रैैक्टर चालक पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
पुलिस को दिए बयान में सोनू ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। शुक्रवार को शाम सात के करीब वह जहां पर घटना घटी वहां से आ रहा था। मृतक राजेश की बाइक उसके आगे चल रही थी। जिस पर बलजीत नामक व्यक्ति पीछे बैठा हुआ था। तभी अचानक कच्चे रास्ते पर से एक ट्रैक्टर चालक ने तेज गति से ट्रैक्टर को सड़क पर मोड़ दिया, जिसके कारण राजेश की बाइक की टक्कर उसके ट्रैक्टर के साथ हो गई। टक्कर लगने के कारण बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सोनू ने राहगीरों की मदद से बाइक सवार को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें