फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 56 टीमों के दंगल में भिवानी सुपर क्रिकेट क्लब चैंपियन

विज्ञापन
नमो क्रिकेट लीग चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
विज्ञापन
भिवानी। नमो क्रिकेट लीग चैंपियनशिप में भिवानी सुपर क्रिकेट क्लब ने कैरू ड्रीम एकादश को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर की 56 से अधिक टीमों ने भाग लिया और विजेता टीम अब पंचकूला में अगले स्तर के मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन

वीरवार को हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना रहा। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल में भिवानी सुपर क्रिकेट क्लब ने कप्तान विनोद भाकर के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता आरएसएस के विभाग संघ चालक सत्यनारायण मित्तल और समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल ने की। वक्ताओं ने युवाओं को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए परिवार और समाज की सक्रिय भूमिका जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर टूर्नामेंट कॉर्डिनेटर मुरलीधर शास्त्री, प्रणामी मंदिर धाम से दलीप मिश्रा, अमित गोयल, ओमप्रकाश, समाजसेवी श्याम सुंदर सनातनी, सुनील शास्त्री, संयोजक मुकेश रहेजा, अभिषेक सोलंकी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।

ये रहे मुकाबलों के परिणाम
फाइनल मुकाबला भिवानी सुपर क्रिकेट क्लब और कैरू ड्रीम एकादश के बीच हुआ। आठ ओवर के मुकाबले में कैरू ड्रीम एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भिवानी सुपर क्रिकेट क्लब के सामने 64 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान विनोद भाकर के नेतृत्व में भिवानी सुपर क्रिकेट क्लब ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें