फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani : अधिकारियों का डर न आदेशों की परवाह, निजी स्कूलों में लगीं कक्षाएं

विज्ञापन
दिनोद गेट स्थित एक निजी स्कूल की छुट्टी होने पर बाहर आते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भले ही शिक्षा विभाग ने राजकीय और निजी स्कूलों को एक माह की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए हों, मगर यह सिर्फ कागजों तक सीमित है। धरातल पर निजी स्कूल संचालकों ने बुधवार को छुट्टी होने के बावजूद विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाकर कक्षा लगाई। ऐसे में उन्हें न तो शिक्षा विभाग के आदेशों की कोई परवाह है और न ही अधिकारियों का डर। हालांकि राजकीय स्कूल पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 1 जून से 30 जून पर राजकीय और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों रहेगी। इसमें 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेगी, ताकि उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतर हो सकें। साथ ही स्टाफ को कोई छुट्टी नहीं रहेगी। ऐसे में निजी स्कूल संचालकों ने शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखाकर बुधवार को स्कूल खोले और विद्यार्थियों की क्लास लगवाई है और शिक्षा विभाग के अधिकारी आराम से अपनी कार्यालयों में आराम फरमा रहे हैं। उन्होंने न किसी स्कूल का निरीक्षण किया और न ही कार्रवाई की तैयारी की है। ऐसे में विभाग की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतान पड़ रहा है।
गर्मी के कारण की एक माह की छुट्टियां
लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से स्कूल विद्यार्थियों की हालत काफी खराब हो गई थी। पिछले दिनों शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया गया, जिसमें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल खोले जाते थे। कई राजकीय स्कूलों में कूलर, पंखे व पीने के पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में छोटे बच्चों सहित सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक माह की छुट्टियां की हैं।
विज्ञापन

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी खुले रहे निजी स्कूल
जिले के शहरी क्षेत्र में तो अधिकतर निजी स्कूल बुधवार को खुले रहे और इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी स्कूल खुले रहे। इसके साथ ही निजी स्कूल अतिरिक्त कक्षा की आड़ में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल में बुला रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर निजी स्कूलों को बल मिल रहा है। वहीं अभिभावकों में भी रोष है।
कार्रवाई करेंगे
ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई भी निजी स्कूल संचालक विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगा सकता। इस दौरान समर कैंप का आयोजन किया जा सकता है। इसमें खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां की जा सकती है। इसके अलावा अगर कोई निजी स्कूल में विद्यार्थियों की कक्षा लगती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- रामअवतार शर्मा, जिला मौलिक अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें