फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मृत मिला किसान

Sat, 03 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी। खेतों  की पशुओं से रखवाली करने गए झोझूकलां निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की  है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे जयवीर ने बताया कि उसका पिता जगबीर वीरवार शाम लावारिश पशुओं से खेत की रखवाली करने की बात कहकर घर से गया था। शुक्रवार सुबह जब दिन निकलने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन  उसे खोजने खेत में गए। वहां जाकर देखा तो उसका पिता अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जब तक परिजन उसे संभालते वह दम तोड़ चुका था। इसके बाद मामले की  सूचना आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को दी गई। जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें