फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, तीन रेफर

Sat, 03 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के   गांव चरखी के समीप दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर होने से दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ौसेरे भाई मनोज व अनूप निवासी मानकावास बाइक पर सवार होकर दादरी शहर से अपने गांव जा रहे थे।  इसी दौरान जयवीर ,पूजा व बाला देवी भी बाइक पर सवार होकर दादरी की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि पूजा व बाला देवी ने जयवीर निवासी रासीवास से रास्ते में बाइक पर लिफ्ट मांगी थी।  इसी बीच चरखी राजकीय स्कूल के समीप दोनो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में पूजा उसकी मां बाला देवी निवासी मानकावास व बाइक चालक जयवीर निवासी रासीवास तथा दूसरी बाइक पर सवार सैनिक अनूप व मनोज को काफी चोटें आई। राहगीरों ने सभी घायलों को दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से तीन घायलों जयवीर, अनूप व बाला देवी को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचाराधीन  मनोज ने बताया कि  उनके गांव में मेले का आयोजन होने की वजह से वे दादरी शहर में प्रसाद लेने आए थे तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें