फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर से भड़क सकते हैं दंगे : कैप्टन यादव

Sat, 28 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दंगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने प्रदेश में फिर से दंगे भड़कने की आशंका जताई है। इन हालात में सरकार को अभी से ही फोर्स तैनात कर दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जाट नेताओं से बातचीत करके व्यर्थ समय गंवा रही है। सरकार को इन नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने सवाल उठाया कि जब सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकते हैं तो यशपाल मलिक व हवासिंह सांगवान पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सरकारी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कैप्टन अजय यादव ने हरियाणा में फिर दंगों की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि सरकार आंदोलन से पहले ही इंतजाम कर ले। आर्मी व पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात करे। उन्होंने प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की अपनी मांग को दोहराया और बताया कि 29 मई को जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
कैप्टन यादव ने कहा कि केसी गुप्ता कमीशन पर सरकार ने एक करोड़ रुपये खर्च किया गया। सरकार उस पैसे का जवाब देना चाहिए। प्रकाश सिंह की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की और आरोप लगाया कि रिपोर्ट में कुछ मंत्रियों के नाम शामिल है। सरकार इसलिए इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से कतरा रही है। जब कैप्टन से पूछा गया कि केसी गुप्ता की रिपोर्ट कांग्रेस के समय पेश हुई थी, इस पर वे बोले, उस समय वे चाहे सरकार में थे, लेकिन वे पॉवर लैस मंत्री थे। कांग्रेस नेता ने सरकार से श्वेत पत्र जारी करके जातिगत  जनगणना व जातिगत नौकरियों का आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की और आरोप भी जड़ा कि आरएसएस के दबाव  में सरकार की जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रही है।
विज्ञापन


कैप्टन ने पूछा, बिहार में जंगल राज तो हरियाणा मंगल राज कैसे
आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार कैप्टन अजय यादव ने कहा कि बिहार में एक कत्ल होने पर वहां जंगल राज की संज्ञा दी जाती है जबकि हरियाणा में 30 लोगों के कत्ल किए जाने के बावजूद यहां पर मंगल राज की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में जंगल राज है। हर तरफ अपराध ही अपराध हो रहे हैं। मुरथल में महिलाओं के साथे रेप किया गया फिर भी सरकार चुप है। ऐसे में क्या जंगल राज हरियाणा में ही है। रेलवे लाइनों को रोका जाता है एक बिरादरी की दुकानों व मकानों को निशाना बनाया जाता है।

डीजीपी वर्दी वाले हैं, वे नहीं बोलेंगे
डीजीपी के कल के विवादित बयान पर कैप्टन अजय यादव बोलने से बचते दिखे। वे केवल इतना बोले कि डीजीपी वर्दी वाले हैं। इस मसले पर वे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।


हर स्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार : बिक्रम यादव
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने जाए प्रदेश के सहकारिता एवं कृषि राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि इस बार सरकार हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो भी हुआ, गलत हुआ। कमी चाहे किसी अधिकारी की रही या फिर किसी ओर की। लेकिन, अब किसी चीज की अनदेखी नहीं होगी। डीजीपी के बयान पर उन्होंने यह कहते हुए टिप्पणी से इनकार कर दिया कि डीजीपी का निजी बयान है। इसलिए, इस बारे में उनसे पूछा जाए तो बेहतर होगा।

जाट नेताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन छेडने का संकेत दिया
प्रदेश सरकार द्वारा जाट आरक्षण प्रारूप पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने पर खाप व जाट नेताओं ने इसे सरकार की लापरवाही कार्यशैली को दोषी ठहराते हुए जल्द ही बड़ा आंदोलन छेड़ने का अल्टीमेटम दिया।
यह बात श्योराण खाप 25 अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह बेरला व जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने हलके के जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है और सरकार बार-बार आरक्षण देकर उसे वापस ले रही है जो सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा कर रही है। एक तरफ तो सरकार की लेटलतीफी से प्रदेश में पहले ही हालात बिगड़े और अब प्रस्ताव को मजूंरी देने के बाद दोबारा उस पर स्टे लगवा कर सरकार शिक्षण संस्थाओं में व सरकारी नौकरियों के आवेदन के समय लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उनके अलावा जाट आरक्षण संघर्ष समिति हलकाध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा, गिरधारी मोद, सज्जन सिंह श्योराण, सुखबीर बोदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें