फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कालुवास के सरपंच को पुलिस ने किया आठ घंटे नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गोहाना रैली को लेकर रविवार को पुलिस ने गांव कालुवास के सरपंच को आठ घंटे पर नजरबंद किया। रैली पूरी होने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। वहीं सरपंच आशीष बेनीवाल का कहना है कि सरकार तानाशाह हो चुकी है और प्रशासन को मजबूर कर सरपंचों के विरोध-प्रदर्शन को दबाना चाहती है। मगर सरपंच लगातार प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाता।
विज्ञापन

भिवानी सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान व गांव कालुवास के सरपंच आशीष बेनीवाल ने बताया कि वे गांव नवां धिराणा में अपने मामा के घर गए हुए थे। रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक की कुछ पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में उनके मामा के घर आ गए और उन्हें गाड़ी में बैठाकर भिवानी सीआईए द्वितीय ले गए। पुलिस ने उन्हें दोपहर तीन बजे के बाद छोड़। सरपंच आशीष बेनीवाल ने बताया कि ई टेंडरिंग बंद करने और सरपंचों को अधिकारी देने की मांग को लेकर वे लगातार प्रदर्शन कर रहे है। रविवार को वे अपने साथियों के साथ गोहाना रैली के विरोध में जाने वाले थे मगर पुलिस ने उन्हें पहले ही नजरबंद कर लिया। उन्होंने कहा कि सरपंचों की मांग पूरी नहीं होने तक वे विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें