फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे की शेड के नीचे फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे स्टेशन के नजदीक ढाबे की शेड के नीचे एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिलने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाया। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

दिनोद गेट चौकी पुलिस को रविवार सुबह फोन पर सूचना मिली की रेवले स्टेशन के नजदीक स्थित एक ढाबे की शेड के नीचे अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की उम्र करीब 35 साल है। जिसके एक हाथ पर मोर और दूसरी हाथ की कलाई पर टैटू बना हुआ है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि अगर शव की शिनाख्त नहीं होती है तो 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें