भिवानी। केवाईसी के नाम पर एक व्यक्ति के पास लिंक भेज बैंक अकाउंट से 2.10 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि गत नौ अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें बैंक केवाईसी अपडेट करने के लिए एक लिंक दिया हुआ था। पीड़ित ने उस मोबाइल नंबर पर फोन कर लिंक के बारे में पूछा। लेकिन ठग ने उसे बातों में बहला-फुसलाकर उससे लिंक पर क्लिक करवा लिया। जिसके बाद उसके खाता में से पहले 99999 रुपये, दूसरी बार 24999 रुपये व तीसरी बार 85000 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।