फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस : पशु चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
24 फोटो बैठक में दिशा-निर्देश देत पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुखदेव राठी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लंपी वायरस के मद्देनजर सभी पशु चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक ने सभी चिकित्सकों की बैठक लेकर उन्हें हिदायत दी है कि जल्द ही पर्याप्त वैक्सीन आ जाएंगी। किसी भी पशु की दवा के अभाव में जान नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को पशुपालन विभाग के पॉलीक्लीनिक में उप निदेशक डॉ. सुखदेव राठी की अध्यक्षता में सभी पशु चिकित्सकों और वीएलडीए की बैठक हुई। जिसमें पशु चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही उन्हें लंपी वायरस के प्रति जागरूक किया गया।
उप निदेशक डॉ. सुखदेव राठी ने कहा कि जल्द ही मांग के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध करवा दी जाएंगी। पशुओं के इलाज में कोई देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इलाज या दवा के अभाव में किसी पशु की जान न जाए। किसी पशु में लक्षण नजर आए तो तुरंत उन्हें आइसोलेट कर इलाज करें। पशुपालकों को भी जागरूक करें। बैठक में डॉ. प्रदीप कालीरावण, डॉ. सुनील खुराना, डॉ. रामफ कुंडू, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. विजय सनसनवा,डॉ. दलबीर, डॉ. प्रमिल सांगवान, डॉ. नवीन प्रभा, अनिल सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें