फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: स्वर्ण पदक पर पंच लगाने के लिए आज रिंग में उतरेंगी नीतू

Sun, 07 Aug 2022 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

नीतू की मां ने बताया कि शाम को नीतू जब गांव से शहर खेलने के लिए जाती थी तो लोग ताने देते थे और अब वही लोग बधाई दे रहे हैं। नीतू की मां ने हर मां-बाप से अपनी बेटी को आगे बढ़ने का मौका देने की अपील की।
विज्ञापन
30 फोटो बॉक्सर नीतू घणघस की जीत पर उसके घर बधाई देने पहुंचे युवा कल्याण संगठन के पदाधिकारी। विज्ञप? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में जिले के गांव धनाना की बेटी मुक्केबाज नीतू ने फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को सेमीफाइनल मैच में कनाडा की प्रियंका ढिल्लोन को दो राउंड में 5-0 से हराया है। वहीं रविवार को नीतू स्वर्ण पदक पर पंच लगाने के लिए रिंग में उतरेंगी। नीतू के सिल्वर पदक पक्का करने पर उसके परिजनों व ग्रामीणों ने लड्डूू बांटकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


नीतू के पिता जयभगवान व माता मुकेश देवी ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की मेहनत व उनके कोच के प्रशिक्षण पर पूरा भरोसा था। नीतू उनके भरोसे पर खरी उतर रही है और लगातार जीत रही है। माता-पिता को पूरी उम्मीद है कि नीतू कल गोल्ड जीतेगी।

नीतू की मां ने बताया कि शाम को नीतू जब गांव से शहर खेलने के लिए जाती थी तो लोग ताने देते थे और अब वही लोग बधाई दे रहे हैं। नीतू की मां ने हर मां-बाप से अपनी बेटी को आगे बढ़ने का मौका देने की अपील की। नीतू के ताऊ रणबीर प्रधान, नीतू के क्लब प्रभारी कमल प्रधान व ग्रामीण अजीत घनघस ने कहा कि नीतू शुरू से ही बड़ी मेहनती रही है। वह न केवल कॉमनवेल्थ, बल्कि आगे होने वाले एशियन व ओलंपिक में भी गोल्ड लाकर देश व बेटियों का मान बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें