फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
26 फोटो गांव ओबरा में जलघर का शुभारंभ करते हुए कृषिमंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बहल। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर निर्भर करता है। प्रदेश सरकार द्वारा जहां नई सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है वहीं पुरानी सड़कों की मरम्मत कर उनको सही करवाया जा रहा है। वे वीरवार को कासनी कलां से सेरला गांव तक बनने वाले सड़क मार्ग का शिलान्यास करने के बाद लोगों के बीच बोल रहे थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने एक करोड़ दस लाख रुपये की लागत से बनने वाली कासनी कलां से सेरला तक व एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले सिधनवा से नूनसर सड़क संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। ओबरा गांव में तीन करोड़ दस लाख की लागत से बने नवनिर्मित स्वतंत्र जलघर का लोकार्पण किया। उन्होंने सिवानी में 50 लाख रुपये की सीवरेज सुपर सकर मशीन व 35 लाख रुपये की फायर ब्रिगेड मशीन आमजन के लिए समर्पित की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 11 संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए करीब 15.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा करीब 90 नई सड़कों का निर्माण व नवीनीकरण किया जा रहा है जिन पर करीब 95 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि गांव खरकड़ी में 120 एकड़ में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविधालय के रीजनल सेंटर के लिए 40 करोड़ रुपए की पहली किस्त मंजूर कर दी गई है। इस पर शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा और सरकार 2021 में खरीफ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बहल खंड के 11 गांवों के किसानों के खातों में 27 करोड़ का मुआवजा डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल के लिए पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। लोहारू क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी का प्रबंध करने के साथ हर घर में नल से पेयजल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीडीए आत्माराम गोदारा, एक्सईएन राहुल बेरवाल, मार्केटिंग कमेटी के एक्सईएन अजय राठी, निवर्तमान सरपंच गजानंद अग्रवाल, रविंद्र मंढ़ोली, उमेद मतानी, विरेंद्र लांबा, सुनील सिरसी, जेपी दूबे, कर्मबीर चैहड़िया, सतबीर चैहड़, अजय बिधनोई, रितेश बहल, विजय फौगाट, विजय सिरसी, रामबीर मेचू, संजय गांधी उपस्थित रहे।
कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से होगा फायदा: दलाल
बहल। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के पिता लंबे समय तक प्रदेश के सीएम रहे हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दूसरे कई नेता हैं जो भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखे हुए हैं। पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल की दूरगामी सोच और कल्याणकारी नीतियां ऐसी है जिससे दूसरी पार्टियों के नेता भी कायल है। कृषि मंत्री ने कहा कि मानसून सत्र में सत्तापक्ष को ही अपनी नीतियां रखनी हैं। विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिससे वो सरकार के खिलाफ कुछ कह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें